भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मंगलवार (25 जनवरी 2022) को 2022 के पद्म पुरस्कारों (Padma Awards) की घोषणा कर दी है। पद्म पुरस्कारों को हर साल गणतंत्र दिवस पर अनाउंस किया जाता है। यह सभी पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा मार्च या अप्रैल के आसपास एक समारोह में दिए जाएँगे।
CDS जनरल बिपिन रावत, कल्याण सिंह और राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला, गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को पद्म विभूषण दिया गया है।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को पद्म भूषण दिया गया था पर उन्होंने इसे लेने से मना कर दिया था। वहीं सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के साइरस एस पूनावाला को भी पद्म भूषण दिया गया है।
वही ओलिंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा को पद्म श्री दिया गया है। सभी विजेताओं को हमारी तरफ से बधाइयाँ।