आखिर मामला क्या है?
सुपरस्टार विजय के पिता और निर्देशक एसए चंद्रशेखर (S. A. Chandrasekhar) ने कुछ समय पहले एक राजनीतिक पार्टी “ऑल इंडिया थलापति विजय मक्कल इयक्कम” (All India Thalapathy Vijay Makkal Iyakkam) के नाम से शुरू की थी।
इस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी विजय के पिता है वहीं उनकी मां शोभा चंद्रशेखर (Shoba Chandrasekhar) इसकी ट्रेजरर हैं।
विजय का इस मामले पर क्या रुख है?
विजय का इस मामले में कहना है की उनका इस राजनीतिक पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने अपने फॉलोवर्स से कहा है की वो इस पार्टी से न जुड़े।
उन्होंने उनके फोटो या फैन क्लब का गलत तरीके से उपयोग करने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी भी दी थी। अब इसी कारण से उन्होंने अपने ही माता पिता के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज की है।
क्या विजय ने अपने ही माता पिता पर कोर्ट केस करके सही किया है?
विजय ने जो किया है ऐसा काम कम ही लोग करते है।
कौनसा व्यक्ति ऐसा होगा जो लोकप्रिय होगा और अपने नाम से पार्टी स्थापित करके राजनैतिक लाभ नहीं लेना चाहता होगा।
ऐसे में विजय ने जो किया है वो सही ही किया है, ऐसा अभी तक जरूर लग रहा है पर भविष्य के गर्भ में क्या छुपा है वो बाद में ही पता चल पाएगा।
आपके क्या विचार है इस मामले पर, आप कमेंट करके जरूर बताइये।