कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी कोशिशों के बाद उन्हें आखिरकार पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किये गए है।
केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) खेल राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक (Nishith Pramanik) ने ओलिम्पिक के लिए तोक्यो जाने वाले पहले दल को समारोह पूर्वक विदाई दी।
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच 25 तारीख से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को आखिरकार रद्द कर दिया है। इस मामले में कांवड़ संघों ने भी अपील की थी।
मुंबई में कल सारी रात तेज़ बारिश हुई। तेज़ बारिश होने के कारण पूर्वी और मध्य उपनगरीय इलाकों में जमीन खिसकने और दीवार गिरने की तीन घटनाएँ सामने आयी है। इन घटनाओं में 25 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
कल से संसद का मानसून सत्र शुरू होने वाला है। इसके मददेनजर आज संसद में पीएम मोदी ने अपनी अध्यक्षता में सभी दलों की बैठक बुलाई। पीएम मोदी चाहते है कि इस सत्र में संसद के दोनों सदनों में कामकाज बिना किसी विरोध के आपसी सहयोग से पुरा हो जाए।